-
☰
गुजरात: थराद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब और वाहन सहित आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: बनासकांठा जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे प्रोहिबिशन ड्राइव के तहत थराद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
विस्तार
गुजरात: बनासकांठा जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे प्रोहिबिशन ड्राइव के तहत थराद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थराद पुलिस ने यूमेर गांव की सीमा में नर्मदा केनाल की पुलिया के पास से गुजर रही एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से भारतीय निर्मित विदेशी शराब की बोतलें और बीयर का जखीरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से कुल 416 बोतल विदेशी शराब जब्त की, जिसकी कीमत लगभग ₹91,872 आंकी गई है। इसके अलावा शराब से भरी कार (GJ-01-HR-3744) जिसकी कीमत ₹50,000 तथा एक मोबाइल फोन जिसकी कीमत ₹5,000 है, भी जब्त किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल ₹1,46,872 मूल्य का मुद्दामाल जब्त किया है। मामले में कार चालक प्रवणजी वीरमजी मणाजी ठाकोर (निवासी राणावाडिया, जिला बनासकांठा) को गिरफ्तार कर लिया गया है। थराद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रोहिबिशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई जिला पुलिस के अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
राजस्थान: जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश
राजस्थान: मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने बस स्टैंड पर पिलाया 2100 गिलास शरबत
राजस्थान: विश्व पर्यावरण दिवस पर दो महिलाओं को मिला राज्य स्तरीय सम्मान
राजस्थान: विश्व पर्यावरण दिवस पर शिव शिक्षा समिति ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
राजस्थान: आंधी में टूटी 11 केवी बिजली की लाइन, आग से केबिन जलकर हुआ राख
राजस्थान: 11 हजार केवी लाइन का तार टूटने से लगी आग, केबिन सहित हजारों का सामान हुआ राख