-
☰
गुजरात: वार्ड 12 में परसोतमभाई एन. मूंगरा ने महानगरपालिका चुनाव में दावेदारी की गई पेश
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: न्याय एवं अधिकार समिति गुजरात (सामाजिक कार्यकर्ता) ने राजकोट स्थानीय स्वराज्य की चुनाव में राजकोट महानगरपालिका के वार्ड नंबर 12 से अपनी दावेदारी पेश की है।
विस्तार
गुजरात: न्याय एवं अधिकार समिति गुजरात (सामाजिक कार्यकर्ता) ने राजकोट स्थानीय स्वराज्य की चुनाव में राजकोट महानगरपालिका के वार्ड नंबर 12 से अपनी दावेदारी पेश की है। न्याय एवं अधिकार समिति गुजरात के स्टेट प्रेसिडेंट श्री परसोतमभाई एन. मુંगरा साहब ने आगामी महानगरपालिका चुनाव में मजबूत दावेदारी दर्ज कराई है। वे लेउवा पाटीदार समाज से आते हैं और वार्ड नंबर 12 में उनकी अच्छी पहचान है। वे एक निर्भीक और जागरूक नागरिक हैं। वे पिछले 20 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। शहर की किसी भी समस्या को वे हमेशा उजागर करते हैं। रोड, रास्ता, पानी, गंदगी आदि समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार जनहित में प्रयास करते रहते हैं। शहर की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने के लिए वे मीडिया और लिखित रूप में भी प्रस्तुति करते हैं। जनसेवा के लिए वे हमेशा निडरता से कार्य करते हैं। राजकोट में गुंडागर्दी, शराब, ड्रग्स, गांजा, देसी और अंग्रेजी शराब का बड़े पैमाने पर अवैध व्यापार हो रहा है। खासकर वार्ड नंबर 12 और 150 फीट रिंग रोड के आसपास झुग्गी बस्तियों तथा अन्य क्षेत्रों में खुलेआम सड़कों पर देसी शराब की बिक्री होती है, जिसे बंद करने की सख्त जरूरत है।
अब जनता को जागरूक होने की आवश्यकता है। राजकोट की जनता इन समस्याओं से परेशान हो चुकी है। शहर में हत्या, लूट और दादागिरी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जो एक गंभीर चिंता का विषय है। इन लफंगागिरी और गुंडागर्दी के खिलाफ जनता को निडर होकर आवाज उठानी चाहिए। श्री परसोतमभाई एन. मુંगरा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। वे सामाजिक संगठनों में प्रदेश अध्यक्ष, मीडिया में जिला प्रभारी, पुलिस मित्र संगठन में राजकोट जिला समन्वयक के रूप में सेवा दे रहे हैं। पत्रकारिता में वे राजकोट जिला क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने मानव अधिकार समिति में राजकोट जिला मीडिया प्रभारी के रूप में एक वर्ष तक सेवा दी है। वर्तमान में वे न्याय एवं अधिकार समिति में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पिछले दो वर्षों से सामाजिक सेवा कर रहे हैं। वे हमेशा निडरता से कार्य करते हैं। राजकोट के वार्ड नंबर 12 से चुनाव लड़ने का उनका मुख्य उद्देश्य है—शहर का विकास करना, राजकोट को भयमुक्त बनाना, सूदखोरी को समाप्त करना, गुंडागर्दी पर नियंत्रण लाना, भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करना तथा शहर की समस्याओं का समाधान करना।
उत्तर प्रदेश: गगहा थाना क्षेत्र में प्रेम विवाद में महिला की चाकू मरकर हत्या, आरोपी हुआ फरार
उत्तर प्रदेश: ग्राम पंचायत में RTI में बड़ी अनियमितता, 646 पृष्ठों की जानकारी पर विवाद
छत्तीसगढ़: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पुलिस ने अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए 4 ट्रैक्टर-ट्रालियों को किया सीज
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से ‘स्कूल चलो अभियान’ का किया भव्य शुभारंभ