Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस, फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 04/04/2026 04:19:00 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 04/04/2026 04:19:00 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर शासन की मंशा के अनुरूप जनपद की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर शासन की मंशा के अनुरूप जनपद की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। तहसील सदर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने की। डीएम ने एक-एक फरियादी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, विकास कार्यों एवं अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी ने मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण कराया, जबकि शेष प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में हल करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और जवाबदेही ही सुशासन की पहचान है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर दिया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


Featured News