-
☰
मध्य प्रदेश: रिश्वत लेते पकड़ा गया ASI एहसान खान, हुई गिरफ्तारी
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: शहडोल से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: शहडोल से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रीवा लोकायुक्त की टीम ने जयसिंहनगर थाने में तैनात ASI एहसान खान को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। गंधिया गांव निवासी हरीदीन साहू ने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि उसके भाई की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद हुए चक्काजाम मामले में फंसे 18 लोगों को जमानत दिलाने के नाम पर ASI प्रति व्यक्ति ₹2500 की रिश्वत मांग रहा था।शिकायत की पुष्टि होते ही लोकायुक्त टीम ने ट्रैप प्लान किया। फरियादी को ₹2000 देकर आरोपी के पास भेजा गया।जैसे ही आरोपी ने अपने किराए के घर पर पैसे लिए—टीम ने दबिश देकर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अन्य लोगों से भी पैसे वसूल रहा था।आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।
उत्तर प्रदेश: गगहा थाना क्षेत्र में प्रेम विवाद में महिला की चाकू मरकर हत्या, आरोपी हुआ फरार
गुजरात: वार्ड 12 में परसोतमभाई एन. मूंगरा ने महानगरपालिका चुनाव में दावेदारी की गई पेश
उत्तर प्रदेश: ग्राम पंचायत में RTI में बड़ी अनियमितता, 646 पृष्ठों की जानकारी पर विवाद
छत्तीसगढ़: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पुलिस ने अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए 4 ट्रैक्टर-ट्रालियों को किया सीज
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से ‘स्कूल चलो अभियान’ का किया भव्य शुभारंभ