-
☰
मध्य प्रदेश: ब्यौहारी स्कूल में छात्रों के लिए “भविष्य से भेंट” प्रेरक कार्यक्रम किया गया आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: भविष्य की राह पर छात्रों से हुई जीवंत चर्चा: ब्यौहारी स्कूल में प्रेरक कार्यक्रम” शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी विद्यालय, ब्यौहारी में आज छात्रों और शिक्षकों के लिए एक प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय था “भविष्य से भेंट”।
विस्तार
मध्य प्रदेश: भविष्य की राह पर छात्रों से हुई जीवंत चर्चा: ब्यौहारी स्कूल में प्रेरक कार्यक्रम” शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी विद्यालय, ब्यौहारी में आज छात्रों और शिक्षकों के लिए एक प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय था “भविष्य से भेंट”। कार्यक्रम में छात्रों को उनके सपनों, करियर विकल्पों और उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शरद जुगलाल कोल उपस्थित थे। उन्होंने छात्रों को बताया कि शिक्षा और सही मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी हैं। छात्रों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ब्रह्मानंद श्रीवास्तव, विद्यालय प्राचार्य राम दुलारे प्रजापति, समाजसेवी नरेंद्र पांडेय, लक्ष्मीकांत तिवारी, कमल खटीक, और विद्यालय के समस्त शिक्षक व छात्र भी मौजूद थे। कार्यक्रम में छात्रों ने अपने भविष्य के सपनों और चुनौतियों पर चर्चा की। शिक्षा अधिकारी और शिक्षक ने उन्हें आधुनिक शिक्षा पद्धतियों, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर विकल्पों पर सलाह दी। छात्रों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय प्राचार्य राम दुलारे प्रजापति ने कहा, “इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी बनाते हैं और उन्हें उनके उज्जवल भविष्य के लिए तैयार करते हैं।” कार्यक्रम का समापन सभी छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए किया गया और यह निश्चित रूप से छात्रों के लिए एक प्रेरणास्रोत साबित हुआ।
उत्तर प्रदेश: गगहा थाना क्षेत्र में प्रेम विवाद में महिला की चाकू मरकर हत्या, आरोपी हुआ फरार
गुजरात: वार्ड 12 में परसोतमभाई एन. मूंगरा ने महानगरपालिका चुनाव में दावेदारी की गई पेश
उत्तर प्रदेश: ग्राम पंचायत में RTI में बड़ी अनियमितता, 646 पृष्ठों की जानकारी पर विवाद
छत्तीसगढ़: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पुलिस ने अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए 4 ट्रैक्टर-ट्रालियों को किया सीज
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से ‘स्कूल चलो अभियान’ का किया भव्य शुभारंभ