-
☰
राजस्थान: युवक की गोली मार कर हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार, बाकि आरोपियों की तलाश जारी
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: फलोदी भीकमकोर कस्बे में 21 मार्च को हुई युवक रावलसिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
विस्तार
राजस्थान: फलोदी भीकमकोर कस्बे में 21 मार्च को हुई युवक रावलसिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस ने इस मामले में -5 और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अब तक कुल 9 आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं। जिला पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया गया था।पुलिस ने तकनीकी डाटाबेस व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें भारतमाला पुल के पास, पड़ासला व औसियां मार्ग से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में विक्रमसिंह, घनश्याम जोशी, रमेश जाखड़, माणकराम और ब्रजराजसिंह शामिल हैं। पूछताछ में सभी आरोपियों ने वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार की है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल, 3 राउंड व 3 वाहन बरामद किए हैं। साथ ही, बरामद हथियारों व वाहनों के नेटवर्क की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य सहयोगी आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। इस हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: गगहा थाना क्षेत्र में प्रेम विवाद में महिला की चाकू मरकर हत्या, आरोपी हुआ फरार
गुजरात: वार्ड 12 में परसोतमभाई एन. मूंगरा ने महानगरपालिका चुनाव में दावेदारी की गई पेश
उत्तर प्रदेश: ग्राम पंचायत में RTI में बड़ी अनियमितता, 646 पृष्ठों की जानकारी पर विवाद
छत्तीसगढ़: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पुलिस ने अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए 4 ट्रैक्टर-ट्रालियों को किया सीज
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से ‘स्कूल चलो अभियान’ का किया भव्य शुभारंभ