-
☰
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से ‘स्कूल चलो अभियान’ का किया भव्य शुभारंभ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वाराणसी शिक्षा को केवल डिग्री या सर्टिफिकेट तक सीमित न मानते हुए, उसे राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने वाराणसी से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ‘स्कूल चलो अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वाराणसी शिक्षा को केवल डिग्री या सर्टिफिकेट तक सीमित न मानते हुए, उसे राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने वाराणसी से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ‘स्कूल चलो अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया। इस महाअभियान का लक्ष्य प्रदेश में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना और विद्यार्थियों के निर्बाध ट्रांजिशन को मजबूत बनाना है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नए सत्र की पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निपुण विद्यालयों व निपुण विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस पहल ने बच्चों में न केवल उत्साह बढ़ाया, बल्कि शिक्षा के प्रति प्रतिस्पर्धात्मक और सकारात्मक माहौल भी तैयार किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को मिड-डे मील वितरित करते हुए यह संदेश दिया गया कि सरकार शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के पोषण और समग्र विकास के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल प्रमाण-पत्र प्राप्त करना नहीं, बल्कि बच्चों को संस्कारित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और इस अभियान को जन-आंदोलन बनाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। ‘स्कूल चलो अभियान’ के जरिए हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने का संकल्प एक बार फिर दोहराया गया, जो प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
उत्तर प्रदेश: गगहा थाना क्षेत्र में प्रेम विवाद में महिला की चाकू मरकर हत्या, आरोपी हुआ फरार
गुजरात: वार्ड 12 में परसोतमभाई एन. मूंगरा ने महानगरपालिका चुनाव में दावेदारी की गई पेश
उत्तर प्रदेश: ग्राम पंचायत में RTI में बड़ी अनियमितता, 646 पृष्ठों की जानकारी पर विवाद
छत्तीसगढ़: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पुलिस ने अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए 4 ट्रैक्टर-ट्रालियों को किया सीज