Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: मूसलाधार बारिश से कई गांवों में जलभराव, खेती को मिला संजीवनी

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Patel Mehulkumar , Date: 24/07/2026 10:59:27 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Patel Mehulkumar ,
  • Date:
  • 24/07/2026 10:59:27 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: शिनोर क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश से तरवा, कूक्स सहित कई गांव जलमग्न हो गए।

विस्तार

गुजरात: शिनोर क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश से तरवा, कूक्स सहित कई गांव जलमग्न हो गए। लगातार अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह वर्षा राहत और उम्मीद लेकर आई है। बारिश से खेतों में बुआई और खड़ी फसलों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह बारिश होती रही तो कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और फसलों को बड़ा लाभ मिलेगा।

लगातार हुई बारिश से मौसम भी सुहावना हो गया है। तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, कई निचले इलाकों और गांवों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा।फिलहाल किसान अच्छी बारिश को खेती के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं और बेहतर फसल की उम्मीद जता रहे हैं।


Featured News