Contact for Advertisement 9919916171


 गुजरात: ज्वेलरी शॉप चोरी केस में दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा चोरी का माल बरामद

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 24/07/2026 10:47:47 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 24/07/2026 10:47:47 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: कैथल जिले में एंटी नारकोटिक सैल पुलिस टीम ने अपनी कार्यकुशलता और त्वरित कार्रवाई से पुलिस की साख को और मजबूत किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विस्तार

 गुजरात: कैथल जिले में एंटी नारकोटिक सैल पुलिस टीम ने अपनी कार्यकुशलता और त्वरित कार्रवाई से पुलिस की साख को और मजबूत किया है। जनकपुरी कॉलोनी करनाल रोड़ कैथल पर ज्वेलर्स दुकान में हुई सोना चांदी आभूषण चोरी के मामले में टीम ने न केवल दो आरोपियों को काबू किया, बल्कि चोरी हुए सामान की  100 प्रतिशत रिकवरी कर पुलिस की ईमानदार छवि का उदाहरण पेश किया। इस उपलब्धि पर वीरवार को शिकायतकर्ता और अन्य दुकानदारों ने डीएसपी रमेश चंद्र तथा एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार सहित पुरी पुलिस टीम को सम्मानित कर आभार जताया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जनकपुरी कॉलोनी कैथल निवासी रवि वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 17 जुलाई की दोपहर वह अपनी करनाल रोड स्थित ज्वेलरी दुकान को शीशे के गेट पर ताला लगाकर गया था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने गेट का ताला तोड़कर दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर ली। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने जांच की जिम्मेदारी एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार को सौंपी। उनके नेतृत्व में एचसी अनिल और सिपाही कैलाश, विकास की टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे में आरोपी सत्यवान उर्फ भोला तथा उसके पुत्र रोहित उर्फ छोटू, दोनों निवासी गांव नरड़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा संपुर्ण संपत्ति बरामद करके आरोपियों को जेल भेज दिया गया। बता दें कि एसआई प्रदीप कुमार को वर्ष 2025 दौरान एंटी व्हीकल थेफ्ट में रहते हुए गांव भागल में एक चोरी मामले में 100 प्रतिशत रिकवरी करने के मामले में गांव भागल के ग्रामीणों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

इस दौरान डीएसपी रमेश चंद्र ने एंटी नारकोटिक सैल टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम अपनी तत्परता, पेशेवराना जांच और जनसरोकारों के प्रति जवाबदेही के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि कैथल पुलिस एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शने वाली नहीं है। इस प्रकार की सफल कार्रवाइयाँ पुलिस-जन सहयोग की मिसाल पेश करती हैं और यह संदेश देती हैं कि कैथल पुलिस न केवल सक्षम, बल्कि संवेदनशील भी है।


Featured News