-
☰
हरियाणा: ईद मेले में भाईचारे की मिसाल, बिछड़े बच्चे व खोया सामान लौटाया गया
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: ईद-उल फित्र के मुबारक मौके पर सालों पुराना परम्परागत पर्र का मेला दलेल पुरवा से इफ़्तीखाराबाद तक लगता आ रहा है।
विस्तार
हरियाणा: ईद-उल फित्र के मुबारक मौके पर सालों पुराना परम्परागत पर्र का मेला दलेल पुरवा से इफ़्तीखाराबाद तक लगता आ रहा है। इस मेले में तक़रीबन 35 वर्षों से मेला कमेटी अपना कैम्प लगाती आ रही है। यह कैम्प हिन्दू मुस्लिम एकता भाईचारा की मिसाल बना बना हुआ है। मेले में 8 वर्ष का अल्कैफ,7 वर्ष का समीर,8 वर्ष का अर्शलान और 8 वर्ष का मुदस्सिर यह सभी बच्चे अपने माता-पिता से बिछड़ गये थे। कमेटी ने उन सभी बच्चों को उनके परिवार जन से मिलाया। एक लड़का बिलाल अहमद जिसका पर्स मेले में गिर गया था जिसमें ए•टी•एम• कार्ड, पैन कार्ड,आधार कार्ड कुछ पैसे और जरुरी कागजात थे, जो कमेटी ने उन्हें सुपुर्द करा दिया था। उन सभी लोगों ने इस नेक काम के लिए कमेटी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शादाब हुसैन(रुमी) इन्द्र कुमार खन्ना,अतुल त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र भारतीय,सदनलाल भारतीय, मनोज कुमार,हरभजन नन्हेट,अशोक कुमार, चमन खन्ना,मो• हाफ़िज़ साहब,अलंकृत खन्ना आदि रहे। कैम्प का संचालन विनय सेन द्वारा किया गया।
उत्तर प्रदेश: 2 नए पिंक बूथ शुरू, महिलाओं को मिलेगी त्वरित पुलिस सहायता
राजस्थान: विदेशी महिला से की गई बदसलूकी, ऑटो चालक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अभिषेक सिंह का भव्य स्वागत, उत्तर रेलवे में चयन पर गांव में उत्सव
राजस्थान: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 380 किलो डोडा चूरा जब्त, स्कॉर्पियो छोड़ आरोपी फरार
उत्तर प्रदेश: स्टंटबाज को किया गिरफ्तार, थार सीज कर पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: खिलाड़ियों का किया गया सम्मान, सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र व अवॉर्ड किए प्रदान