Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: एनएसएस शिविर हुआ समापन, छात्रों को राष्ट्र निर्माण व सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sandeep Kumar Gautam , Date: 25/03/2026 10:51:30 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Sandeep Kumar Gautam ,
  • Date:
  • 25/03/2026 10:51:30 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जमानिया में एनएसएस विशेष शिविर का समापन छात्रों को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश मिलाजमानिया के स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों के साप्ताहिक विशेष शिविर का मंगलवार को समापन हो गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जमानिया में एनएसएस विशेष शिविर का समापन छात्रों को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश मिलाजमानिया के स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों के साप्ताहिक विशेष शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने छात्रों को राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। उन्होंने युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने और एनएसएस के माध्यम से सेवा, अनुशासन तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता बी. के. त्रिवेदी ने युवाओं से छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों से ऊपर उठकर समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने शिविरार्थियों द्वारा नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और अशिक्षाउन्मूलन के लिए निकाली गई जागरूकता रैली की सराहना की। वरिष्ठ आचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने एनएसएस इकाई के कार्यों को समाज के लिए उपयोगी बताया।कार्यक्रम की शुरुआत गरिमा भारती और पूनम कुमारी द्वारा मां सरस्वती वंदना से हुई। शांति कुमारी, रिमझिम मुस्कान, कुमकुम, अक्षया, पायल और रोली ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में पायल, नरगिस, खुशी और चंदन की प्रस्तुति को विशेष सराहना मिली, जिसने समापन समारोह को आकर्षक बना दिया।प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में पूनम कुमारी प्रथम, मुस्कान द्वितीय और पायल तृतीय स्थान पर रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में कुमकुम यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि रानू शर्मा और खुशी यादव क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। अनुशासन व्यवस्था में अमन सिंह, जाह्नवी, अंजलि और आकाश के योगदान तथा स्वच्छता कार्यों में आदिल खान, महिमा और अंजलि के प्रयासों को भी सराहा गया।अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राकेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. अरुण कुमार, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. विजय श्याम पांडेय, संतोष पांडेय, अनिल गुप्ता, संजीत कुमार सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।