-
☰
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर दौरे पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने विंध्यधाम में किया दर्शन-पूजन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जनपद मीरजापुर के दौरे के दौरान मां विंध्य क्षेत्र के प्रमुख शक्तिपीठों में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सर्वप्रथम मां विन्ध्यवासिनी देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जनपद मीरजापुर के दौरे के दौरान मां विंध्य क्षेत्र के प्रमुख शक्तिपीठों में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सर्वप्रथम मां विन्ध्यवासिनी देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद काली खोह मंदिर में माता काली के दर्शन किए तथा अंत में अष्टभुजा देवी मंदिर पहुंचकर माता अष्टभुजा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन की व्यवस्था कराई, जबकि मड़िहान, मझवां व छानबे के विधायकों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उप मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
उप मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दोपहर लगभग 2 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा व अपना दल एस के पदाधिकारी, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
दर्शन के उपरांत मीडिया से बातचीत में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य, खुशहाली और प्रगति की कामना करते हुए कहा कि आने वाला समय प्रदेश के लिए शुभ हो।
उन्होंने यह भी कहा कि नव संवत्सर की शुरुआत हो चुकी है और राम नवमी भी निकट है। अयोध्या में भगवान रामलला का भव्य मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर का दिव्य स्वरूप देश की आस्था का प्रतीक है। साथ ही विंध्याचल धाम भी भव्य कॉरिडोर के रूप में विकसित हो रहा है, जिससे श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।
उत्तर प्रदेश: 2 नए पिंक बूथ शुरू, महिलाओं को मिलेगी त्वरित पुलिस सहायता
राजस्थान: विदेशी महिला से की गई बदसलूकी, ऑटो चालक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अभिषेक सिंह का भव्य स्वागत, उत्तर रेलवे में चयन पर गांव में उत्सव
राजस्थान: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 380 किलो डोडा चूरा जब्त, स्कॉर्पियो छोड़ आरोपी फरार
उत्तर प्रदेश: स्टंटबाज को किया गिरफ्तार, थार सीज कर पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: खिलाड़ियों का किया गया सम्मान, सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र व अवॉर्ड किए प्रदान