Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: नशा मुक्त समाज की ओर कदम, हिसार पुलिस ने घर-घर चलाया जागरूकता अभियान

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 01/08/2026 10:44:24 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 01/08/2026 10:44:24 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिलेभर में चलाए जा रहे "नशा मुक्त हिसार" अभियान के तहत नशा मुक्ति पुलिस टीम द्वारा थाना बरवाला क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

विस्तार

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिलेभर में चलाए जा रहे "नशा मुक्त हिसार" अभियान के तहत नशा मुक्ति पुलिस टीम द्वारा थाना बरवाला क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बरवाला शहर के वार्ड नंबर 4, 6, 7 एवं 8 में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। इसी क्रम में संस्कृति मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरवाला के पवित्र प्रांगण में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 320 छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों के पालन तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।


कार्यक्रम में विद्यालय के सह-प्राचार्य श्री विक्रम गोयल, प्रोफेसर श्री अनिल सहित विद्यालय स्टाफ ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संदेश दिया। नशा मुक्ति टीम ने बरवाला शहर के वार्डों में घर-घर जाकर नागरिकों, नशा पीड़ितों एवं उनके परिजनों से संवाद किया। इस दौरान नशा पीड़ितों को उपचार के लिए प्रेरित किया गया, उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए जागरूक किया गया तथा क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों के संबंध में जानकारी भी एकत्रित की गई। टीम ने लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अभियान के दौरान 01 नए नशा पीड़ित की पहचान की गई। वहीं 02 नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल हिसार से एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाइयां दिलवाई गईं, 10 नशा पीड़ितों को पहली बार उनके घर जाकर आयुर्वेदिक दवा उपलब्ध कराई गई, तथा 06 नशा पीड़ितों को दूसरी बार नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र से दवा दिलवाई गई। इस प्रकार कुल 18 नशा पीड़ितों को घर जाकर अथवा सरकारी अस्पताल के माध्यम से एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक उपचार, ब्लड टेस्ट एवं काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि हिसार पुलिस केवल नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई ही नहीं कर रही, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए लोगों को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए भी लगातार प्रयासरत है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय सहयोग करें, नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दें तथा युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।


Featured News