-
☰
हरियाणा: 6 वर्षों से फरार P.O. अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन ट्रैक डाउन" अभियान के तहत फरार एवं उद्घोषित अपराधियों (P.O.) की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
विस्तार
हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन ट्रैक डाउन" अभियान के तहत फरार एवं उद्घोषित अपराधियों (P.O.) की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत पी.ओ. स्टाफ हिसार ने एनआईए एक्ट के एक मामले में पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्रभारी पी.ओ. स्टाफ उप निरीक्षक जगदीश कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए राजेन्द्र पुत्र बाबूराम निवासी गांव लोहगढ़, डबवाली, जिला सिरसा को गिरफ्तार किया। आरोपी एनआईए एक्ट के एक मामले में पिछले 6 वर्षों से उद्घोषित अपराधी (P.O.) घोषित होकर फरार चल रहा था तथा कानून से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। आरोपी पी.ओ. को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि "ऑपरेशन ट्रैक डाउन" के तहत फरार एवं उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध जिला पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून से बचकर फरार रहने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाना हिसार पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिसार पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन
उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न
हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा
हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर
गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद