Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: गुरु रविदास जयंती पर निकली पावन कलश वंदन यात्रा का हिसार में भव्य स्वागत

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 06/08/2026 04:52:06 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 06/08/2026 04:52:06 pm
Share:

विस्तार

हरियाणा: हिसार में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही पावन कलश वंदन यात्रा का बुधवार को हिसार पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई ने श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। सेक्टर-14 स्थित बुधला संत मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना एवं पावन कलश वंदन किया गया। इस दौरान पूरा परिसर संत श्री गुरु रविदास महाराज के जयघोष, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं की आस्था से भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि संत श्री गुरु रविदास महाराज केवल एक महान संत ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, समानता और मानवता के अमर प्रतीक हैं। उन्होंने अपने जीवन और विचारों से समाज को भेदभाव, ऊंच-नीच और जातिगत संकीर्णताओं से ऊपर उठकर प्रेम, भाईचारे और समरसता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट करने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज का संदेश 'सबका सम्मान, सबका उत्थान' की भावना को सशक्त करता है। उनके विचार वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने सदियों पहले थे। भारतीय जनता पार्टी संत-महापुरुषों के आदर्शों और उनके सामाजिक संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समरस समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक विरासत, संत परंपरा और सामाजिक समरसता को सशक्त बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक पहल की गई हैं। संत श्री गुरु रविदास महाराज की शिक्षाएं समाज को जोड़ने, वंचित वर्गों को सम्मान दिलाने और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण प्रेरणा प्रदान करती हैं। जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपरा ने बताया कि गुरुग्राम से भाजपा पदाधिकारियों की 11 सदस्यीय टीम पावन कलश को लेकर हिसार पहुंची। यात्रा के आगमन पर श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में मेयर प्रवीण पोपली, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री अनूप धानक, जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना, जिला उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी, अशोक मित्तल, पीयूष मेहता, राजेंद्र सपड़ा, भूपेंद्र पनिहार, चेयरमैन रविंद्र रॉकी, राजकुमार इंदौरा, अमर पातड़, सुरेश जांगड़ा, पिंकी शर्मा, सरोज सिहाग, सीमा गोदारा, अजय बेनीवाल, विनोद तोसावर, अजय गावड़, नरेश नैन, सुरेंद्र सैनी, दीपक अग्रवाल, कुलदीप डेलू, धर्मबीर पानू, फूल सिंह, सतीश मेहता, धर्म सिंह खटकड़, बलबीर भुंबक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सर्वजातीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।