-
☰
उत्तर प्रदेश: कैराना पलायन प्रकरण से जुड़े एक लाख के इनामी फुरकान का पुलिस मुठभेड़ में हुआ अंत, मुकीम काला गैंग का था सक्रिय सदस्य
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कैराना पलायन प्रकरण से जुड़े कुख्यात अपराधी और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश फुरकान को पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ में मार गिराया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कैराना पलायन प्रकरण से जुड़े कुख्यात अपराधी और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश फुरकान को पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ थाना झिंझाना क्षेत्र की अहमदगढ़ चौकी के अंतर्गत गांव खानपुर कला-रंगाना रोड स्थित जंगल में हुई। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान फुरकान का एक साथी गन्ने के खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमों द्वारा कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस के मुताबिक, मृतक बदमाश फुरकान पुत्र फैमुद्दीन निवासी कैराना, कुख्यात मुकीम काला गैंग का सक्रिय सदस्य था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। लंबे समय से फरार चल रहे फुरकान पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव खानपुर कला के जंगल में पहुंची थी। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें फुरकान घायल हो गया। पुलिस उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस का एक जवान हरविंदर भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, फुरकान का नाम कैराना में दो व्यापारियों की हत्या के चर्चित मामले में भी सामने आया था। इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बना था और व्यापारिक परिवारों के पलायन का मुद्दा प्रदेश स्तर पर चर्चा में आया था। पुलिस का कहना है कि फुरकान संगठित अपराध से जुड़ा हुआ था और लूट, रंगदारी सहित कई वारदातों में सक्रिय भूमिका निभाता था। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही शामली के पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से एक कार्बाइन, कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है। फरार बदमाश की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं। साथ ही पुलिस फुरकान के आपराधिक इतिहास और उसके नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन
उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न
हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा
हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर
गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद