Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: अतिक्रमण हटाने का अभियान हुआ तेज, नगर निगम ने कई प्रमुख मार्गों पर की कार्रवाई

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 24/07/2026 10:47:28 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 24/07/2026 10:47:28 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: हिसार शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के उद्देश्य से नगर निगम हिसार का विशेष अभियान लगातार जारी है। मेयर प्रवीण पोपली के निर्देश और अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा के मार्गदर्शन में नगर निगम की टीमों ने गुरुवार को शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और बाजारों में अतिक्रमण हटाने की व्यापक कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने एचएयू गेट नंबर-2 से मलिक चौक और परिजात चौक, बस स्टैंड से सिरसा चुंगी तथा तलाकी गेट से विश्वकर्मा धर्मशाला (ऋषि नगर) तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। इसके अलावा दिल्ली रोड स्थित एमसी डीसी कॉलोनी, अर्बन एस्टेट से जिंदल चौक, मिलगेट रोड, नई सब्जी मंडी, जिंदल पार्क, कैंची चौक, नागौरी गेट से सिटी थाना रोड तथा गुलाब सिंह चौक से पड़ाव चौक तक भी अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

कार्रवाई के दौरान राजगुरु मार्केट में सड़क और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण करने पर नगर निगम की टीम ने चार रेहड़ियां जब्त कीं। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजारों और मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित होने से रोकना और आम नागरिकों को जाम की समस्या से राहत दिलाना है। नगर निगम ने शहर के दुकानदारों और नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करने की अपील की है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि शहर की सड़कें और बाजार व्यवस्थित एवं सुगम बने रहें।
 


Featured News