Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: हांसी में स्वच्छता अभियान हुआ तेज, पांच वार्डों में चला सफाई अभियान

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 24/07/2026 10:54:09 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 24/07/2026 10:54:09 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: हांसी नगर आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) लक्षित सरीन के मार्गदर्शन में नगर परिषद की ओर से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को वार्ड नंबर 2, 6, 11, 18 और 25 में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान संबंधित वार्डों की मुख्य सड़कों, गलियों, सार्वजनिक स्थलों, पार्कों और बाजार क्षेत्रों की गहन सफाई की गई। सफाई कर्मियों ने कूड़ा-कचरा एकत्र कर उसका समयबद्ध निस्तारण किया। साथ ही जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नालियों की विशेष सफाई भी कराई गई।

नगर परिषद ने बताया कि जिन क्षेत्रों में आवश्यकता महसूस हुई, वहां अतिरिक्त सफाई कर्मियों और मशीनरी की भी तैनाती की गई, ताकि अभियान को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके और स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहे। नगर आयुक्त लक्षित सरीन ने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर का निर्माण केवल प्रशासन के प्रयासों से नहीं, बल्कि आमजन की भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने लोगों से कचरा निर्धारित स्थानों पर डालने, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही हांसी को प्रदेश के स्वच्छ और सुंदर शहरों में शामिल किया जा सकता है।
 


Featured News