-
☰
हरियाणा: सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के योगदान को किया गया नमन
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: पुलिस ऑफिसर इंस्टीट्यूट अम्बाला शहर में एक विशेष विदाई एवं सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया।
विस्तार
हरियाणा: पुलिस ऑफिसर इंस्टीट्यूट अम्बाला शहर में एक विशेष विदाई एवं सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विभाग में अपनी जीवन यात्रा के सुनहरे वर्ष समर्पित कर सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और अनवरत सेवा को नमन करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। अंबाला को सेवानिवृत्त सम्मान समारोह में उप पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जगबीर सिंह और उप पुलिस अधीक्षक श्री जितेश जिन्दल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा अम्बाला पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों ने शामिल होकर अपने साथियों के सेवाकाल को याद किया। कार्यक्रम के दौरान अम्बाला पुलिस परिवार से सेवानिवृत्त हो रहे 07 सदस्यों,निरीक्षक जरनैल सिंह, निरीक्षक अनिल कुमार, निरीक्षक विरेन्द्र सिंह, निरीक्षक नौशाद खान, निरीक्षक मोहन लाल, उप-निरीक्षक विजय कुमार, उप-निरीक्षक देवेन्द्र कुमार, सभी सम्मानित अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह और पुष्पहार पहनाकर भव्य विदाई दी गई। विभाग द्वारा मिले इस मान-सम्मान से अभिभूत होकर सेवानिवृत्त अधिकारियों और उनके साथ आए परिजनों ने अम्बाला पुलिस कप्तान के मार्गदर्शन में आयोजित इस विदाई समारोह की भूरी-भूरी प्रशंसा की। सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए भावुक मन से कहा कि पुलिस विभाग का यह स्नेह और सम्मान उनके जीवन का सबसे सुखद और यादगार पल है। उन्होंने अपने सहकर्मियों के सहयोग और विभाग द्वारा दिए गए इस आदर के लिए सहृदय आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन जलपान और सामूहिक छायाचित्र के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
समारोह को संबोधित करते हुए उप पुलिस अधीक्षक श्री जगबीर सिंह ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों के स्वस्थ जीवन, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और सेवा का एक अटूट संकल्प है। इन 07 अधिकारियों ने अपने पूरे सेवाकाल के दौरान बेहद कठिन परिस्थितियों में भी निष्ठा और ईमानदारी की मिसाल पेश की है। युवा पुलिसकर्मियों को इनके अनुशासन, कर्तव्यपरायणता और कार्यशैली से सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर अधिकारियों व परिजनों ने आभार जताया, और कहा कि यह दिन जीवन का अनमोल अध्याय बन गया।
गुजरात: शिनोर पुलिस ने की छापेमारी, अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अमरजीत यादव का सरकार पर हमला, छात्र आंदोलन और संसद की कार्यशैली पर उठाए सवाल
मध्य प्रदेश: नए कलेक्टर ने संभाली कमान, जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस ने वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
बिहार: बथना नदी में डूबने से किशोर की हुई मौत, शव की तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ
झारखंड: एनटीपीसी कोल माइंस परियोजना की ट्रांसपोर्टिंग से बदहाल हुई सड़क, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश