Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: वन विभाग के पौधारोपण अभियान का हुआ शुभारंभ, विधायक रणधीर पनिहार ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 15/06/2026 12:12:38 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 15/06/2026 12:12:38 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में वन विभाग द्वारा पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। नलवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर पनिहार एवं महापौर प्रवीण पोपली ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विस्तार

हरियाणा: हिसार केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में वन विभाग द्वारा पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। नलवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर पनिहार एवं महापौर प्रवीण पोपली ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी देखभाल कर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से भी पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपायुक्त महेंद्र पाल, अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल, एसडीएम ज्योति मित्तल, एएसपी मयंक मुद्गिल तथा वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) रोहतास बीरथल ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान अधिकारियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने हरित आवरण बढ़ाने तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सीईओ सुभाष चंद्र, डीडीपीओ नरेंद्र, जिला आयुष अधिकारी डॉ. धर्मपाल पूनिया, जिला खेल अधिकारी नरेश सैनी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक वीरेंद्र श्योराण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।