-
☰
हरियाणा: सेवा, सुशासन और जनकल्याण पर विचार गोष्ठी, गिनाई गई सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को "सेवा, सुशासन और जनकल्याण के स्वर्णिम अध्याय" विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विस्तार
हरियाणा: हिसार केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को "सेवा, सुशासन और जनकल्याण के स्वर्णिम अध्याय" विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नलवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर पनिहार तथा हिसार के महापौर प्रवीण पोपली ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेते हुए केंद्र सरकार की पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आया है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की भावना के साथ सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। महापौर प्रवीण पोपली ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन तथा डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है और देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हुआ है। कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने उपस्थित प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में आयोजित की जा रही विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर एएसपी मयंक मुद्गिल, एसडीएम ज्योति मित्तल, अतिरिक्त निगमायुक्त प्रदीप हुड्डा, सीईओ सुभाष चंद्र, डीडीपीओ नरेंद्र, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा, जिला आयुष अधिकारी डॉ. धर्मपाल पूनिया, जिला खेल अधिकारी नरेश सैनी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक वीरेंद्र श्योराण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
गुजरात: वाल्मीकि समाज के समरसता सम्मेलन में एकता व जल संरक्षण पर दिया गया जोर
मध्य प्रदेश: 110 पुलिसकर्मियों के तबादले से विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल
उत्तर प्रदेश: इतिहास रचते हुए नई उड़ानों की हुई शुरुआत, 170 किसान पहली फ्लाइट में हुए रवाना
उत्तर प्रदेश: मोबाइल लूट मामले में कार्रवाई न होने पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की हुई मांग
मध्य प्रदेश: जनकल्याण शिविरों में किसानों को आधुनिक खेती व डीएसआर की दी गई जानकारी
मध्य प्रदेश: 21.68 करोड़ की लागत से बने रोड ओवरब्रिज का हुआ लोकार्पण, आवागमन हुआ सुगम