Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मोबाइल लूट मामले में कार्रवाई न होने पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की हुई  मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Gyanendra Bahadur Singh , Date: 15/06/2026 12:46:18 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Gyanendra Bahadur Singh ,
  • Date:
  • 15/06/2026 12:46:18 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: खीरों क्षेत्र में मोबाइल लूट के दौरान एक दलित महिला को लगभग 500 मीटर तक सड़क पर घसीटे जाने की सनसनीखेज घटना को आज तीसरा दिन हो चुका है, लेकिन अभी तक कोई ऐसी ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे जनता का भरोसा कायम हो सके।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: खीरों क्षेत्र में मोबाइल लूट के दौरान एक दलित महिला को लगभग 500 मीटर तक सड़क पर घसीटे जाने की सनसनीखेज घटना को आज तीसरा दिन हो चुका है, लेकिन अभी तक कोई ऐसी ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे जनता का भरोसा कायम हो सके। सूत्रों के अनुसार मामले में भारी लेनदेन की चर्चाएं हैं और पीड़िता पर समझौते का दबाव बनाए जाने के आरोप भी लग रहे हैं। यदि इन आरोपों में सच्चाई है तो यह केवल एक महिला के साथ अन्याय नहीं बल्कि कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। जिस मामले में ग्रामीणों ने आरोपितों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, उसमें भी यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होती तो यह बेहद चिंताजनक है।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पकड़े गए आरोपी कोई पहली बार अपराध करने वाले नहीं थे, बल्कि वे लंबे समय से क्षेत्र में छोटी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर लोगों में भय का माहौल बना रहे थे। लोगों का आरोप है कि आखिर कब तक चौकी स्तर पर तैनात कुछ सिपाही इतनी गंभीर घटनाओं को कथित रूप से धनबल के सहारे दबाने का प्रयास करते रहेंगे और जनता असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर रहेगी। लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि क्या थाना प्रभारी और जिम्मेदार अधिकारियों का अपने अधीनस्थों पर अंकुश नहीं रह गया है या फिर कहीं सांठगांठ का खेल चल रहा है। फिलहाल पूरे क्षेत्र की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पीड़िता को न्याय मिलता है या मामला दबा दिया जाता है। जनता निष्पक्ष जांच, आरोपों की सत्यता की पड़ताल और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग कर रही है।