-
☰
हरियाणा: 9 से 17 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' और 'वंदे मातरम' महाअभियान, देशभक्ति कार्यक्रमों की होगी श्रृंखला
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: फतेहाबाद आजादी के अमृतकाल के तहत देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से फतेहाबाद जिले में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘वंदे मातरम’ महाअभियान का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाएगा।
विस्तार
हरियाणा: फतेहाबाद आजादी के अमृतकाल के तहत देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से फतेहाबाद जिले में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘वंदे मातरम’ महाअभियान का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला उपायुक्त (डीसी) डॉ. विवेक भारती ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अभियान की तैयारियों का जायजा लिया और सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि अभियान के दौरान जिलेभर में देशभक्ति से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 13 और 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत कैंडल मार्च, श्रद्धांजलि सभाएं तथा संवाद सत्र आयोजित कर विभाजन के दौरान हुए संघर्ष और बलिदानों को याद किया जाएगा। स्कूलों और महाविद्यालयों में देशभक्ति विषयक व्याख्यान, विचार गोष्ठियां, प्रदर्शनी, निबंध लेखन, भाषण और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। इसके अलावा 1 से 15 अगस्त तक MyGov पोर्टल पर राष्ट्रीय ध्वज आधारित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को देश के सीमावर्ती क्षेत्रों या ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण का अवसर प्रदान किया जाएगा। अभियान के तहत तिरंगा बाइक एवं साइकिल रैली, ‘सेल्फी विद तिरंगा’, वंदे मातरम् थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता तथा तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी जैसी आकर्षक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय ध्वज के गौरवशाली इतिहास से आमजन को परिचित कराया जाएगा। डीसी डॉ. विवेक भारती ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम’ अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और जनभागीदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराने तथा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन
उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न
हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा
हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर
गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद