Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: जनसेवा की मिसाल बनी हिसार पुलिस, खोया हुआ पर्स और ₹4,800 सही सलामत लौटाए

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 28/07/2026 10:33:01 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 28/07/2026 10:33:01 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में हिसार पुलिस जहां अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

विस्तार

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में हिसार पुलिस जहां अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्य कर रही है। वहीं आमजन के प्रति अपनी ईमानदारी, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना का भी निरंतर परिचय दे रही है। इसी कड़ी में थाना एचटीएम के अंतर्गत एमसी चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए गश्त के दौरान मिला पर्स उसके असली मालिक को सकुशल लौटाया। एसपी सिद्धान्त जैन ने बताया कि थाना एचटीएम के अंतर्गत राइडर नंबर-11 पर तैनात एचजीएच वीरेंद्र तथा एसपीओ सुरेन्द्र कुमार रात्रि गश्त के दौरान क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें एक लावारिस पर्स मिला। पुलिस कर्मियों ने पर्स की जांच की तो उसमें ₹4,800 की नकदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले।


पुलिस कर्मियों ने दस्तावेजों के आधार पर पर्स के मालिक की पहचान ओमप्रकाश निवासी मकान नंबर-276, ठंडी सड़क, आईटीआई के नजदीक, हिसार के रूप में की। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने उनसे संपर्क किया और सभी दस्तावेजों सहित ₹4,800 की पूरी नकदी सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द कर दी। अपना खोया हुआ पर्स एवं नकदी वापस मिलने पर ओमप्रकाश ने हिसार पुलिस की ईमानदारी, तत्परता और जनसेवा की भावना की सराहना करते हुए पुलिस कर्मियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने दोनों पुलिस कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि हिसार पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि जनता के विश्वास को मजबूत करना भी उसकी प्राथमिकता है। ऐसे कार्य पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं सहयोग को और अधिक मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि जिले के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी इसी समर्पण, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।


Featured News