Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: हिसार पुलिस का विशेष अभियान, ब्लैक फिल्म और 'ड्रंक एंड ड्राइव' के खिलाफ सख्त कार्रवाई

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 22/07/2026 11:01:19 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 22/07/2026 11:01:19 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए हिसार पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है।

विस्तार

हरियाणा: हिसार जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए हिसार पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धान्त जैन (आईपीएस) के निर्देशानुसार इंटरसेप्टर टीम ने सिरसा रोड पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, इंटरसेप्टर सिरसा रोड के प्रभारी उप निरीक्षक कुलदीप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव चिकनवास के पास चेकिंग के दौरान एक मारुति सुजुकी सेलेरियो कार को रोका। जांच में वाहन के शीशों पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म लगी मिली। मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत वाहन चालक का चालान किया गया और नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।

इसी अभियान के दौरान गांव ढंढूर के पास वाहन जांच के समय एक चालक शराब के नशे में वाहन चलाता हुआ पाया गया। पुलिस ने मौके पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालक के खिलाफ 'ड्रंक एंड ड्राइव' का चालान किया गया और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना और यातायात नियमों की अनदेखी करना न केवल चालक बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। ऐसे मामलों में हिसार पुलिस आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

एसपी ने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहनों पर अवैध ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें तथा किसी भी परिस्थिति में शराब पीकर वाहन न चलाएं। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिले में विशेष चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Related News

मध्य प्रदेश: राहुल-प्रियंका गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंककर जताया विरोध

झारखण्ड: अनाथ बच्चों के साथ उपायुक्त ने मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां और दिया सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस ने स्कूल और ट्यूबवेल चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोर हुए गिरफ्तार

 दिल्ली: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन, तहसील तक पैदल मार्च कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

गुजरात: ऑनलाइन शिकायत पर जागा प्रशासन, अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश

गुजरात: गैस सिलेंडर से मुक्त हुआ पुनसरी गांव, अब घर-घर पहुंचेगी PNG गैस सुविधा, ग्रामीणों में दिखी खुशी की लहर


Featured News