Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नौ दिवसीय श्री 1008 शांतिनाथ महामंडल विधान का हुआ शुभारंभ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 22/07/2026 11:15:45 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 22/07/2026 11:15:45 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अष्टाह्निका महापर्व के पावन अवसर पर रामपुर मनिहारान जैन समाज प्रबंधकारिणी समिति के तत्वावधान में मंगलवार से नौ दिवसीय श्री 1008 शांतिनाथ महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ हुआ। यह धार्मिक आयोजन आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज के सानिध्य में बड़े जैन मंदिर में संपन्न हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल भगवान श्री शांतिनाथ के अभिषेक एवं शांतिधारा से हुई। इस अवसर पर नवीन कुमार जैन एवं उषा जैन को सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहीं ध्वजारोहण का सम्मान सुलेख चंद जैन, सुधीर कुमार जैन और ललित जैन को मिला। इसके बाद नित्य नियम पूजा संपन्न हुई और विधिवत विधान की धार्मिक क्रियाएं प्रारंभ की गईं।

विधान के दौरान आकर्षक एवं भव्य समवशरण की रचना की गई, जिसकी गंधकुटी में भगवान जिनेंद्र की प्रतिमा विराजमान की गई। कार्यक्रम में इंद्र-इंद्राणी की भूमिका निभा रहे महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से नृत्य कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर अपने प्रवचन में आचार्य श्री भारत भूषण जी महाराज ने कहा कि अष्टाह्निका महापर्व जैन धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है, जो वर्ष में तीन बार आता है। उन्होंने कहा कि इन पावन दिनों में अधिक से अधिक संयम धारण करते हुए भगवान जिनेंद्र की आराधना और धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभु भक्ति के बिना मानव जीवन अधूरा है। कार्यक्रम में जैन समाज के प्रधान मनोज जैन, महामंत्री निपुण जैन, अमित जैन, नवीन जैन, ललित जैन, सुधीर जैन, आर्जव जैन, पुष्पेंद्र जैन, शशांक जैन, भूपेंद्र जैन, अभिषेक जैन, अरिहंत जैन सहित समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजन एवं प्रवचन आयोजित किए जाएंगे।

Related News

मध्य प्रदेश: राहुल-प्रियंका गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंककर जताया विरोध

झारखण्ड: अनाथ बच्चों के साथ उपायुक्त ने मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां और दिया सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस ने स्कूल और ट्यूबवेल चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोर हुए गिरफ्तार

 दिल्ली: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन, तहसील तक पैदल मार्च कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

गुजरात: ऑनलाइन शिकायत पर जागा प्रशासन, अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश

गुजरात: गैस सिलेंडर से मुक्त हुआ पुनसरी गांव, अब घर-घर पहुंचेगी PNG गैस सुविधा, ग्रामीणों में दिखी खुशी की लहर


Featured News