Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने कांवड़ संघ, शिविर व डीजे संचालकों के साथ की बैठक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 22/07/2026 11:31:01 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 22/07/2026 11:31:01 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में कांवड़ संघों, शिविर संचालकों तथा डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द और जनसुरक्षा बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए डीजे की निर्धारित ऊंचाई, ध्वनि प्रदूषण के मानकों, निर्धारित मार्गों तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

डीएम और एसएसपी ने सभी डीजे संचालकों, शिविर आयोजकों और कांवड़ संघों से प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान अनुशासन और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। गोष्ठी के दौरान प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं तथा विभिन्न विभागों के बीच लगातार समन्वय बनाए रखा जा रहा है।

Related News

मध्य प्रदेश: राहुल-प्रियंका गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंककर जताया विरोध

झारखण्ड: अनाथ बच्चों के साथ उपायुक्त ने मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां और दिया सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस ने स्कूल और ट्यूबवेल चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोर हुए गिरफ्तार

 दिल्ली: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन, तहसील तक पैदल मार्च कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

गुजरात: ऑनलाइन शिकायत पर जागा प्रशासन, अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश

गुजरात: गैस सिलेंडर से मुक्त हुआ पुनसरी गांव, अब घर-घर पहुंचेगी PNG गैस सुविधा, ग्रामीणों में दिखी खुशी की लहर


Featured News