Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: स्वच्छता नियम तोड़ने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई, खुले में कचरा और प्लास्टिक उपयोग पर लगाए चालान

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 24/07/2026 10:59:40 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 24/07/2026 10:59:40 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: हिसार शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम हिसार ने स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। नगर निगम की टीमों ने खुले में कचरा डालने, निर्माण मलबा सड़क किनारे फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ चालान काटे। नगर निगम की टीम ने सेक्टर-14 पार्ट-2 और एसटीपी ऋषि नगर के सामने सड़क किनारे मलबा डालते पाए गए दो ट्रैक्टर संचालकों पर कार्रवाई करते हुए 1,500-1,500 रुपये के चालान किए। यह कार्रवाई एएसआई राहुल सैनी और एएसआई राहुल पंवार की टीम द्वारा की गई।

वहीं, सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन के उपयोग पर रोक लगाने के लिए मधुबन पार्क के सामने कुम्हार धर्मशाला रोड पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीटीएल प्रदीप जाखड़, तकनीकी विशेषज्ञ जसबीर कुंडू और आईईसी एक्सपर्ट हरिराम गुर्जर की टीम ने दो दुकानदारों पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा दिल्ली रोड स्थित अर्बन एस्टेट मार्केट में खुले में कचरा डालने पर तीन दुकानदारों के 500-500 रुपये के चालान किए गए। साथ ही कचरे को अलग-अलग नहीं रखने पर एक रेहड़ी संचालक का 200 रुपये का चालान किया गया। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें तथा निर्माण मलबे का निर्धारित स्थान पर ही निस्तारण करें। निगम ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
 


Featured News