Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: बरवाला थाने में PPCC बैठक हुई आयोजित, पुलिस-जन सहयोग मजबूत करने पर दिया जोर

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 24/07/2026 10:57:10 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 24/07/2026 10:57:10 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार थाना बरवाला में पुलिस-पब्लिक कोऑर्डिनेशन कमेटी (PPCC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक करमजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सुरक्षित समाज के निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, यातायात नियमों की पालना, साइबर अपराधों से बचाव और सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग को लेकर लोगों को जागरूक किया। बैठक के दौरान नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों और अपराध मुक्त समाज बनाने में आमजन की भूमिका पर भी चर्चा हुई। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध, आपराधिक या असामाजिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

थाना प्रभारी निरीक्षक करमजीत सिंह ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल ही सुरक्षित समाज की मजबूत नींव है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। बैठक में उपस्थित नागरिकों ने हिसार पुलिस द्वारा जनहित और अपराध नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और भविष्य में पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने बताया कि आमजन के साथ संवाद बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे।
 


Featured News