Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: अपराध पर नकेल कसने की तैयारी, हिसार SP ने पुलिस बल को किया हाई अलर्ट

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 28/07/2026 10:21:01 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 28/07/2026 10:21:01 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार ​पुलिस अधीक्षक (SP) हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस (IPS) ने आज पुलिस लाइन हिसार में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।

विस्तार

हरियाणा: हिसार ​पुलिस अधीक्षक (SP) हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस (IPS) ने आज पुलिस लाइन हिसार में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और उनके टर्नआउट, अनुशासन व उपकरणों की बारीकी से जांच की। 

 निरीक्षण की मुख्य झलकियां व अहम निर्देश

ब्रावो कंपनी की तैयारियां परखीं: एसपी महोदय ने कानून-व्यवस्था ड्यूटी के लिए गठित 'ब्रावो कंपनी' का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति, संवेदनशील घटना या चुनौती से निपटने के लिए पुलिस बल त्वरित और प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने के लिए हर समय तैयार रहे। ईआरवी व पीसीआर कर्मचारियों से संवाद: जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात ईआरवी (ERV), पीसीआर (PCR) और राइडर कर्मचारियों से संवाद कर उन्हें ड्यूटी के दौरान अधिक सतर्कता, त्वरित रिस्पांस और जनता के साथ पेशेवर व बेहतर व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।

बॉडी वॉर्न कैमरों का अनिवार्य उपयोग: ईआरवी कर्मचारियों को कार्रवाई में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए 'बॉडी वॉर्न कैमरों' (Body Worn Cameras) के प्रभावी उपयोग और रखरखाव के सख्त निर्देश दिए गए। स्थायी नाकों पर पैनी नजर: जिले में स्थापित सभी स्थायी पुलिस नाकों का नियमित निरीक्षण करने और वहां तैनात कर्मचारियों को सतर्कता के साथ संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए, ताकि अपराधों पर रोक लग सके। कर्मचारियों की सुनीं समस्याएं: अर्दली रूम में पुलिस कर्मचारियों की व्यक्तिगत व विभागीय समस्याएं सुनकर कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। पुलिस कर्मचारियों का कल्याण विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है।

​प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी को अनुशासन, सतर्कता और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभानी होगी। आमजन की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा अपराध एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े प्रत्येक चुनौतीपूर्ण हालात से निपटने के लिए हिसार पुलिस पूरी तरह तैयार है। ​इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मुदगिल (IPS), डीएसपी अग्रोहा श्री किशोरी लाल, प्रभारी नशा मुक्ति टीम तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Featured News