-
☰
हरियाणा: समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम राजेश खोथ ने नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विस्तार
हरियाणा: हांसी जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम राजेश खोथ ने नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार डॉ अनिल कुमार बिढान व बीडीपीओ अशोक कुमार भी उपस्थित रहे। शिविर में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने पेयजल, बिजली, पेंशन तथा विकास कार्यों से संबंधित समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। शिविर के दौरान वकील कॉलोनी के नागरिकों ने जल आपूर्ति पाइपलाइन में गंदे पानी की सप्लाई होने की समस्या उठाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम राजेश खोथ ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तुरंत मौके पर जांच कर समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।
इसी प्रकार शेखपुरा गांव निवासी कृष ने अपनी तथा अपनी बहन की निराश्रित पेंशन बनवाने को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वास्तविक स्थिति की जांच कर दोनों बच्चों की निराश्रित पेंशन शीघ्र बनवाना सुनिश्चित करें। इस दौरान एसडीएम ने कृष से उसकी पसंदीदा खेल गतिविधि के बारे में जानकारी प्राप्त की। कृष द्वारा फुटबॉल खेलने की रुचि बताने पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को उसे फुटबॉल खेलने के लिए जूते एवं खेल किट उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। प्रशासन के इस संवेदनशील रवैये की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
पुट्टी मंगल खां गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने जलघर के टैंकों को भरने के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति की मांग रखी। इस पर एसडीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहर बंद होने से पहले जलघर में पर्याप्त पानी का भंडारण सुनिश्चित करने हेतु निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाई जाए, ताकि ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। गुराना गांव के ग्रामीणों ने बिजली के एच-पोल के टेढ़ा होने से दुर्घटना की आशंका जताते हुए समस्या प्रशासन के समक्ष रखी। एसडीएम राजेश खोथ ने बिजली विभाग के अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से पोल को सीधा करवाने तथा कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं भाटला गांव निवासी जसवीर ने खेत में पुलिया निर्माण करवाने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर एसडीएम ने ग्राम सचिव तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर नियमानुसार उचित कार्यवाही करने के निर्देश, दिए एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निपटारा कर आमजन को राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
राजस्थान: राजस्व कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी आंदोलन हुआ शुरू
राजस्थान: अग्रवाल समाज की ग्रीष्मकालीन हॉबी क्लासेस का हुआ उत्साहपूर्ण शुभारंभ
राजस्थान: जयपुर पुलिस का जयपुर में भव्य प्रीमियर, दर्शकों का दिखा जबरदस्त उत्साह
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी गई सुरक्षा व साइबर जागरूकता की जानकारी
उत्तर प्रदेश: चिकित्सक विहीन पीएचसी कचनारवा पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, नियमित डॉक्टर तैनाती की मांग