Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: ऑपरेशन सवेरा में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने 15.5 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 18/05/2026 03:32:15 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 18/05/2026 03:32:15 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: मुज़फ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्ग निर्देशन में नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा वह उप निरीक्षक विक्रांत कुमार कर्दम व उपनिरीक्षक पवन प्रताप सिंह व उनकी टीम लगातार अपराधियों की नाक में नकेल तो कस ही रहे हैं।

विस्तार

हरियाणा: मुज़फ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्ग निर्देशन में नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा वह उप निरीक्षक विक्रांत कुमार कर्दम व उपनिरीक्षक पवन प्रताप सिंह व उनकी टीम लगातार अपराधियों की नाक में नकेल तो कस ही रहे हैं। साथी नशे के खिलाफ भी जबरदस्त अभियान चलाए हुए हैं और लगातार समय-समय पर नशे के सौदागरों को उनके अंजाम तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।  विदित हो कि नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम लगातार कानून व्यवस्था को सुद्रढ़ बनाए रखने के लिए गतिशील बनी हुई है। आज भी एक और सराहनीय गुड वर्क को अंजाम देते हुए आपरेशन सवेरा के अन्तर्गत 01 नफर अभियुक्त को मय 15.5 ग्राम अवैध स्मैक, एक अदद इलैक्ट्रानिक कांटा 2150 रूपये नगद सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा चलाये जा रहे अपराध रोकथाम व मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान आपरेशन सवेरा के अनुक्रम मे व पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन व सहायक पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना को0नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त भूषण पुत्र सुमेरचन्द निवासी गली नं0 3 भूरादेव मंदिर के सामने वाली गली ,रामलीला टील्ला थाना कोतवाली नगर मु0नगर को मय 15.5 ग्राम अवैध स्मैक, एक अदद इलैक्ट्रानिक कांटा मय 2150 रूपये नगद सहित आज न्याजुपुरा चरथावल रोड पर न्यू गुडलक बारात घर के पास बने मंदिर के पीछे प्लाटिंग से गिरफ्तार किया हैं।

 

उक्त अभियुक्त के सम्बन्ध मे अग्रिम विधिक कानूनी कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है।गिरफ्तार किये गए अभियुक्त भूषण उपरोक्त से बरामद स्मैक के सम्बन्ध में सूक्ष्म पूछताछ की गयी तो अभियुक्त भूषण उपरोक्त ने बताया कि साहब यह स्मैक मै अपने साथी से कम दाम मे खरीदकर लाता हूँ तथा अलग-अलग जगह जाकर लाभ कमाने के उदेश्य से अधिक धाम में बेच देता हूँ,तथा बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0स0 224/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक अग्रिम विधिक कानूनी कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को नगर कोतवाली पुकिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।