-
☰
उत्तर प्रदेश: गांव में गंदगी का मचा अंबार, सफाई व्यवस्था पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: उन्नाव जनपद के हसनगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरो कल्याण गांव में गंदगी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उन्नाव जनपद के हसनगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरो कल्याण गांव में गंदगी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। गांव की नालियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई कर्मी केवल ऊपर से पॉलिथीन और कचरा हटाकर औपचारिकता पूरी कर देते हैं, जबकि नालियों के अंदर जमा गंदगी की सफाई नहीं की जाती। इससे बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार सफाई कर्मी जितेंद्र गौतम से समस्या को लेकर शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। आरोप है कि सफाई की बात करने पर वह रौब भरे अंदाज में जवाब देते हैं और कहते हैं कि “जहां शिकायत करनी हो कर दीजिए। गांववासियों ने इस संबंध में प्रधान से भी शिकायत की, जिसके बाद जनसुनवाई भी हुई, लेकिन स्थिति में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास भी भारी गंदगी फैली हुई है। विद्यालय के आसपास सफाई व्यवस्था दयनीय बनी हुई है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जहां एक ओर देश के माननीय प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गांव में सफाई कर्मियों की लापरवाही मिशन की धज्जियां उड़ाती नजर आ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव की नियमित सफाई कराई जाए तथा लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गांव को गंदगी से मुक्ति मिल सके।
राजस्थान: राजस्व कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी आंदोलन हुआ शुरू
राजस्थान: अग्रवाल समाज की ग्रीष्मकालीन हॉबी क्लासेस का हुआ उत्साहपूर्ण शुभारंभ
राजस्थान: जयपुर पुलिस का जयपुर में भव्य प्रीमियर, दर्शकों का दिखा जबरदस्त उत्साह
हरियाणा: समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी गई सुरक्षा व साइबर जागरूकता की जानकारी
उत्तर प्रदेश: चिकित्सक विहीन पीएचसी कचनारवा पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, नियमित डॉक्टर तैनाती की मांग