Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: सनातन संगठनों ने मनाया जश्न, माँ वाघदेवी मंदिर को स्वीकृति मिलने पर हुई  हनुमान चालीसा 

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Vishal Mandloi , Date: 18/05/2026 12:04:35 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Vishal Mandloi ,
  • Date:
  • 18/05/2026 12:04:35 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: धामनोद में मना जश्न, करणी सेना संघठन धामनोद  और सभी सनातनी संगठनों ने की धामनोद के मुख्य चौराहे पर हनुमान चालीसा, माँ वाघदेवी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रजवलित कर की आरती, जोरदार आतिशबाजी कर मिठाई खिलाकर दी एक दूसरे को शुभकामनायें एवं बधाईयाँ,सभी ने एक स्वर में कहाँ सत्य की हुई जीत।

विस्तार

मध्य प्रदेश: धामनोद में मना जश्न, करणी सेना संघठन धामनोद  और सभी सनातनी संगठनों ने की धामनोद के मुख्य चौराहे पर हनुमान चालीसा, माँ वाघदेवी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रजवलित कर की आरती, जोरदार आतिशबाजी कर मिठाई खिलाकर दी एक दूसरे को शुभकामनायें एवं बधाईयाँ,सभी ने एक स्वर में कहाँ सत्य की हुई जीत। महंत गुरुदेव श्री श्याम दास जी महाराज के मुख्य आतिथ्य में मना आज उत्सव भोजशाला में स्थित माँ वाघदेवी के मंदिर को मिली मंदिर की स्वीकृति  हाईकोर्ट के आदेश द्वारा, जैसे ही सत्य की जीत हुई। वैसे ही सभी सनातनी संगठनों में दौड़ी खुशियों की लहर। आज इसी खुशियों की लहर में धामनोद, धार के करणी संगठन और सभी सनातनी संगठनों ने मिलकर मनाई खुशियाँ और सभी करणी सेनिको ने महंत श्री श्याम दास जी महाराज के सानिध्य और करणी सेना के जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर विशाल सिंह मंडलोई की अध्यक्षता में महेश्वर फाटे के श्री राम चौक पर मनाया उत्सव, हनुमान चालीसा और माँ वाघदेवी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रजवलित कर दोहराया इतिहास और वर्षो बाद समर्पण और अत्यधिक संघर्ष के बाद मिले अपने सनातन और धर्म की जीत के प्रकल्प की गाथा, कवि ओमप्रकाश जी कुशवाह ने माँ सरस्वती पार्क अपनी एक काव्य रचना भी सुनाई,उसके बाद की गयी आरती और अंत में करणी सेना संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियो महंत श्री श्याम दास जी महाराज, मनोज जी नाहर और अजय जी वर्मा का करणी सेना की लहरीका पहना कर  किया स्वागत, सम्मान। 

अंत में जोरदार आतिशबाजी और मिठाई बाट कर दी सभी ने एक दूसरे को बधाईयाँ आज के इस सुंदर प्रसंग पर सभी करणी सैनिक, भाई आदरणीय कुणाल जी ठाकुर, राहुल जी गोयल, सोनू जी गाँधी, पवन सिंह चौहान,सुनील जी दरबार, सुनील कुमार दर्शे,अजय जी वर्मा, दीपेश सिंह सोलंकी,धर्मेन्द्र सिंह जी मंडलोई, सन्नी जी जाट, सन्नी जी रिपोर्टर, सचिन जी भाबर (भगवा ) दीपक सिंह जी सोलंकी,राहुल सिंह तंवर,जितेंद्र जी खेड़े,शिवम जी यादव, अतुल जी शर्मा,राज मराठा, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष, पार्षद, समाजसेवी श्री विष्णु जी दीपक जी प्रधान कर्मा,राष्ट्रीय स्वयम सेवक संघ के सबसे सक्रिय प्रतिनिधि अमिष जी जयसवाल,विधायक प्रतिनिधि श्री नीलेश जी महेश्वरी, विजय जी घारू, कवि श्री ओमप्रकाश जी कुशवाह, ने सरस्वती वंदना जय-जय मां शारदा भवानी गीत छंद सुनाया करणी सेना के वरिष्ठ पदाधिकारी और संरक्षक  महंत श्री श्याम दास जी महाराज, मनोज जी नाहर और भी बहुत सारे सभी सनातनी भाई भी मौजूद थे, कार्यक्रम का संचालन महंत श्री श्याम दास जी महाराज ने किया और अंत में आभार श्री मनोज जी नाहर ने व्यक्त किया।