-
☰
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी गई सुरक्षा व साइबर जागरूकता की जानकारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माननीय उम्मेद कुमार के कुशल नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम इंचार्ज एस आई प्रवेश शर्मा द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 05 के द्वितीय चरण के तहत व्यापक रूप से जागरूकता अभियान चलाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माननीय उम्मेद कुमार के कुशल नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम इंचार्ज एस आई प्रवेश शर्मा द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 05 के द्वितीय चरण के तहत व्यापक रूप से जागरूकता अभियान चलाया गया। एंटी रोमियो टीम में महिला कांस्टेबल सोनू , महिला रिक्रूट आरक्षी दीक्षा, महिला रिक्रूट आरक्षी सलोनी, महिला रिक्रूट आरक्षी रूपाक्षी व महिला होमगार्ड सविता ने अपने दायित्व के प्रति सक्रिय रुप से भूमिका निभाई। एंटी रोमियो टीम द्वारा नगर के कईं मुख्य स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज़ 0,5 व साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को डिजिटल एरेस्टिंग व सशक्तिकरण एवं सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाओं और बच्चों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। एवं उनके अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण के बारे में भी जागरुक किया गया, साइबर फ्रॉड एवं साइबर क्राइम के बारे में भी जागरुकता संबंधित जानकारियां दी गई, तथा सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर, 1930 साइबर अपराध, 108 एंबुलेंस सेवा व 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में जानकारी देकर आपातकाल में निडर होकर उपरोक्त नम्बरों से सहायता प्राप्त करने हेतू प्रेरित किया गया। एंटी रोमियो टीम ने नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व राज्य सरकार के संदेश को दोहराते हुए बताया की महिलाओं एंव बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एंव स्वावलंबन हेतू यह अभियान विशेष रूप से आगे भी जारी रहेगा। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से महिलाओं/बालिकाओं को संवाद कर संक्षिप्त विवरण से अवगत कराया कि वो किसी भी संदिग्ध एंव आपातकालीन स्थितियों में उपरोक्त नम्बरों द्वारा सहयोग प्राप्त कर सकती हैं अभियान के उद्देश्य के अनुसार पुलिस विभाग तत्पर है। महिला सशक्तिकरण एंव सुरक्षात्मक जागरूकता अभियान के चलते टीम द्वारा संबंधित विस्तृत जानकारी हेतू पंपलेट भी वितरित किए गए।
राजस्थान: राजस्व कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी आंदोलन हुआ शुरू
राजस्थान: अग्रवाल समाज की ग्रीष्मकालीन हॉबी क्लासेस का हुआ उत्साहपूर्ण शुभारंभ
राजस्थान: जयपुर पुलिस का जयपुर में भव्य प्रीमियर, दर्शकों का दिखा जबरदस्त उत्साह
हरियाणा: समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
उत्तर प्रदेश: चिकित्सक विहीन पीएचसी कचनारवा पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, नियमित डॉक्टर तैनाती की मांग