-
☰
हरियाणा: जन शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार उपायुक्त महेंद्र पाल ने सभी विभागाध्यक्षों को हिदायत देते हुए कहा है कि वे विभिन्न माध्यमों से प्राप्त नागरिकों की शिकायतों को बिना किसी ठोस वजह के लंबित न रखें। वीरवार को लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में आमजन की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने यह निर्देश दिए।
विस्तार
हरियाणा: हिसार उपायुक्त महेंद्र पाल ने सभी विभागाध्यक्षों को हिदायत देते हुए कहा है कि वे विभिन्न माध्यमों से प्राप्त नागरिकों की शिकायतों को बिना किसी ठोस वजह के लंबित न रखें। वीरवार को लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में आमजन की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने यह निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि बेवजह नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े। समाधान शिविर में गांव अग्रोहा के नागरिकों द्वारा गांव के कुछ व्यक्तियों द्वारा सरकारी सडक़ मार्ग पर अवैध कब्जा कर दुकान, मकान एवं सर्विस स्टेशन का निर्माण करने की शिकायत पर उपायुक्त ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को इन मामलों की जांच कर आगामी कार्यवाही करने को कहा। गांव श्यामसुख निवासी कृष्ण कुमार द्वारा पचांयती भूमि की खाली पड़ी जमीन पर धर्मशाला बनाने व सरकारी रास्ते पर कब्जा संबंधी शिकायत पर उपायुक्त महेंद्र पाल ने जिला विकास व पचांयत अधिकारी को नागरिकों के समक्ष आ रही समस्या के निदान के लिए आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। चौधरी कॉलोनी निवासी जयसिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि एक व्यक्ति द्वारा उसकी जमीन पर कब्जा करने के साथ-साथ उसके बच्चों को डराने के मामले पर तथा गांव खारिया की वरिष्ठï महिला द्वारा पड़ोसियों द्वारा अभद्रता, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी की शिकायत पर उपायुक्त ने पुलिस विभाग को दोनों मामलों पर विभागीय कार्यवाही करते हुए जल्द से जल्द कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल, एसडीएम ज्योति मित्तल, नगराधीश रोहित कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार, नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
गुजरात: शिनोर पुलिस ने की छापेमारी, अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अमरजीत यादव का सरकार पर हमला, छात्र आंदोलन और संसद की कार्यशैली पर उठाए सवाल
मध्य प्रदेश: नए कलेक्टर ने संभाली कमान, जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस ने वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
बिहार: बथना नदी में डूबने से किशोर की हुई मौत, शव की तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ
झारखंड: एनटीपीसी कोल माइंस परियोजना की ट्रांसपोर्टिंग से बदहाल हुई सड़क, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश