Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन की हुई अहम बैठक, 3 मई के कार्यक्रम पर विस्तृत मंथन

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Mukesh Singh , Date: 30/04/2026 11:39:27 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Mukesh Singh ,
  • Date:
  • 30/04/2026 11:39:27 am
Share:

संक्षेप

 मध्य प्रदेश: इलाहाबाद में दिनांक 29 अप्रैल 2026 को ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 

विस्तार

 मध्य प्रदेश: इलाहाबाद में दिनांक 29 अप्रैल 2026 को ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 3 मई को होने वाले कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा और परिचर्चा की गई। बैठक के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रम के एजेंडे, कानूनी सुधारों, अधिवक्ताओं से जुड़ी नीतियों व योजनाओं, उनकी समस्याओं तथा न्यायिक प्रक्रियाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। यूनियन के अध्यक्ष अरविंद कुमार राय और सचिव आशुतोष कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि यह बैठक यूनियन के उद्देश्यों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक कदम है। उन्होंने कहा कि संगठन अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों और कानून के शासन को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी अधिवक्ता साथियों से अपील की कि वे 3 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। बैठक में यह भी दोहराया गया कि यूनियन भविष्य में भी अधिवक्ता हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और कानून के शासन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।