Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: ग्रामीण पत्रकार संघ की बैठक संपन्न, पत्रकार सुरक्षा व संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Radheshyam Gurjar , Date: 20/04/2026 12:39:38 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Radheshyam Gurjar ,
  • Date:
  • 20/04/2026 12:39:38 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: ग्रामीण पत्रकार संघ खंडवा की बैठक रविवार को जावर में सम्पन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा, संगठन की मजबूती और उनके हितों की रक्षा के लिए गहन विमर्श किया गया। इसमें निष्पक्ष पत्रकारिता, विधानसभा स्तर पर संगठन के विस्तार और

विस्तार

मध्य प्रदेश: ग्रामीण पत्रकार संघ खंडवा की बैठक रविवार को जावर में सम्पन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा, संगठन की मजबूती और उनके हितों की रक्षा के लिए गहन विमर्श किया गया। इसमें निष्पक्ष पत्रकारिता, विधानसभा स्तर पर संगठन के विस्तार और समस्याओं के निराकरण पर जोर दिया गया। बैठक संरक्षक अनिल सारसर और अध्यक्षता संदीप सोनी एवं संचालन अनवर मंसूरी ने किया। समन्वयक पत्रकार अनवर मंसूरी ने कहा कि पत्रकार का चरित्र उसकी विश्वसनीयता की नींव होता है। यदि पत्रकार ईमानदार, नैतिक और जिम्मेदार है, तो उसकी खबरें समाज में भरोसा पैदा करती हैं। पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं बल्कि समाज का दर्पण है। दर्पण की स्पष्टता तभी बनी रहती है, जब उसमें चरित्र और निष्पक्षता की चमक हो। 

आज के दौर में, जब सोशल मीडिया और तेज सूचना प्रवाह के कारण गलत खबरें तेजी से फैलती हैं, तब चरित्र और निष्पक्षता का महत्व और भी बढ़ जाता है। एक सच्चा पत्रकार वही है जो दबाव, लालच और भय से ऊपर उठकर समाज के हित में सत्य को प्रस्तुत करे। पत्रकार हितों के लिए संगठन सदैव प्रयत्नशील है। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनौतियों के बीच निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर पत्रकार परिवार पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने पत्रकारों को एकजुट होकर अपना हक मांगने और संगठन को विधानसभा स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। ग्रामीण पत्रकार निश्चित रूप से आम जनमानस की आवाज हैं लेकिन अपने दायित्वों के निर्वहन में उन्हें कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

 ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधाओं का सुनिश्चित होना बेहद आवश्यक है। बड़ी संख्या में पत्रकारों ने बैठक में अपनी बात रखी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकार सीमित संसाधनों के बावजूद निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता कर रहे हैं लेकिन उन्हें अपेक्षित सुविधाएं और आर्थिक सुरक्षा नहीं मिल पा रही हैं। जिसके लिए आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार संदीप सोनी, अजय चंद्रे, अनवर मंसूरी, रोमी सलूजा, राहुल नायक, आनंद दराडे, राजकुमार वर्मा, समीर वर्मा, धर्मेंद्र लववंशी, सुनील चौहान, मंगल धुर्वे, राजेश सावनेर, अमित मालवीय, मुस्ताक मंसूरी, प्रताप सिंह यादव, अर्जुन पवार, ललित राणा, जय कनारे, सादिक खान, इमरान मंसूरी, विशाल पटेल, अखिलेश चौरे, जावेद मंसूरी, शोभाराम निसोद, आनंद बुंदेला, भवानी प्रसाद शर्मा, सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे। 


Featured News