Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पीएचसी परिसर में हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा से गूंजा भक्तिमय माहौल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 20/04/2026 11:32:44 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 20/04/2026 11:32:44 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर सरोंई पीएचसी परिसर में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, भव्य कलश यात्रा से क्षेत्र में छाया भक्ति का माहौल।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर सरोंई पीएचसी परिसर में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, भव्य कलश यात्रा से क्षेत्र में छाया भक्ति का माहौल। मिर्जापुर के गैपुरा क्षेत्र स्थित सरोंई गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को नए बने हनुमान मंदिर में पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का विशेष वातावरण देखने को मिला।

प्राण प्रतिष्ठा से पहले कटरा के प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना और कलश पूजन किया गया। इसके बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए पीएचसी परिसर पहुंची। यात्रा में शामिल महिलाओं और युवतियों ने मंगल गीत गाकर माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। धार्मिक अनुष्ठान में वरिष्ठ डॉ. रत्नाकर मिश्रा अपनी पत्नी के साथ यजमान के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का समापन भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान संघ छानबे के अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे परिसर में हनुमान जी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए।


Featured News