-
☰
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री Anupriya Patel ने सोमवार को सरदार पटेल चौराहा स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों, एनडीए के पदाधिकारि
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री Anupriya Patel ने सोमवार को सरदार पटेल चौराहा स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों, एनडीए के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसेवा उनका मुख्य उद्देश्य है और जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। कार्यक्रम के दौरान एनडीए के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही, उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर जरूरतमंद तक प्रभावी रूप से पहुंचाने पर जोर दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम में जनसहभागिता का व्यापक स्वरूप देखने को मिला।
उत्तर प्रदेश: रविंद कुमार चौहान बने नए DM, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए चर्चित
उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटरों के खिलाफ पार्षदों ने किया विरोध, अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: आईएएस श्रुति शर्मा बनीं हापुड़ की सीडीओ, देवरिया में 19 माह के कार्यकाल की रही चर्चा
राजस्थान: पोते ने दोस्त संग मिलकर दादा-दादी की हत्या, जेवर लूटकर हुए फरार
उत्तर प्रदेश: बाबा साहब अंबेडकर को दी पुष्पांजलि, उद्घोष नारे से कार्यक्रम का किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: गोल्डन पब्लिक स्कूल प्रांगण में शहनाई टीम द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन