Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटरों के खिलाफ पार्षदों ने किया विरोध, अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 20/04/2026 03:13:06 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 20/04/2026 03:13:06 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और नगर निगम पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में सर्वदलीय पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता आर.एस. वर्मा से मुलाकात कर नगर में प्रीपेड स्मार्ट मीटरों के कारण जनता को हो रही गंभीर समस्याओं पर कड़ा रोष जताया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और नगर निगम पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में सर्वदलीय पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता आर.एस. वर्मा से मुलाकात कर नगर में प्रीपेड स्मार्ट मीटरों के कारण जनता को हो रही गंभीर समस्याओं पर कड़ा रोष जताया। पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने अधीक्षण अभियंता को अवगत कराया कि मात्र 200-300 रुपये का बकाया होने पर भी बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काट दी जा रही है और भुगतान करने के बावजूद भी आपूर्ति बहाल होने में कईं कईं दिन लग रहे हैं, जो आम जनता के साथ सरासर अन्याय है। इस दौरान सभी पार्षदों ने विभागीय अधिकारियों के उस सुझाव की भी तीखी आलोचना की जिसमें गरीबों को हजारों रुपये एडवांस जमा रखने को कहा गया है। उन्होंने मांग की कि इन दोषपूर्ण स्मार्ट मीटरों को तत्काल हटाकर पुराने मीटर पुनः लगाए जाएं। इस पर अधीक्षण अभियंता ने आश्वासन दिया कि समस्या के निस्तारण हेतु आईआईटी के इंजीनियर तकनीकी जांच कर रहे हैं और जल्द ही उचित समाधान निकाला जाएगा। इस दौरान नदीम अंसारी, इमरान सैफी, नितिन जाटव, राजीव अन्नू और फराज अंसारी सहित कई अन्य पार्षद भी मौजूद रहे।