Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: वाटरशेड सोशल मीडिया प्रतियोगिता के विजेता घोषित, लाखों के इनाम जारी किए गए 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Ankit Kumar Suthar , Date: 20/04/2026 11:25:01 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Ankit Kumar Suthar ,
  • Date:
  • 20/04/2026 11:25:01 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत भूमि संसाधन विभाग द्वारा आयोजित वाटरशेड महोत्सव सोशल मीडिया प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। विभाग के पत्र दिनांक 11 नवंबर 2025 एवं 29 जनवरी 2026 के निर्देशानुसार पोर्टल पर अपलोड परिणामों के आधार पर प्रतिभागियों को पु

विस्तार

राजस्थान: भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत भूमि संसाधन विभाग द्वारा आयोजित वाटरशेड महोत्सव सोशल मीडिया प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। विभाग के पत्र दिनांक 11 नवंबर 2025 एवं 29 जनवरी 2026 के निर्देशानुसार पोर्टल पर अपलोड परिणामों के आधार पर प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार प्रतियोगिता में दो प्रमुख श्रेणियां—फोटो और रील्स/वीडियो—में विजेताओं का चयन किया गया है। सभी विजेताओं को उनकी श्रेणी अनुसार नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। फोटो श्रेणी में विजेता (प्रत्येक को ₹1000):
इस श्रेणी में राज्यभर से 9 प्रतिभागियों को चयनित किया गया है, जिनमें जोधपुर, करौली, सीकर, उदयपुर, अलवर और नागौर जिलों के प्रतिभागी शामिल हैं। जोधपुर जिले के सरवनराम, सुनील गोदारा और अशोक गोयल सहित अन्य प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

रील्स/वीडियो श्रेणी में विजेता (प्रत्येक को ₹50,000): इस श्रेणी में कुल 5 विजेताओं को चुना गया है। प्रथम स्थान पर जोधपुर के सरवनराम रहे, जबकि बारां जिले के रोहित कश्यप, मोहम्मद आसिफ और सुभाष कश्यप ने भी स्थान प्राप्त किया। सिरोही के रमेश चौधरी को पांचवां स्थान मिला।  विभाग द्वारा बताया गया है कि सभी विजेताओं की पुरस्कार राशि SNA SPARSH प्रणाली के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। यह व्यय PMKSY-2.0 योजना के अंतर्गत I&CB मद से जिला स्तर पर उपलब्ध बजट से किया जाएगा। साथ ही संबंधित अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में पुरस्कार वितरण की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी कर इसकी सूचना निदेशालय को भेजें। यह प्रतियोगिता जल संरक्षण और वाटरशेड विकास के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया।


Featured News