Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: चुनार में समाधान दिवस, DM-SP ने सुनीं जनसमस्याएं

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 18/04/2026 05:00:26 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 18/04/2026 05:00:26 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मिर्जापुर जनपद की चुनार तहसील में आयोजित ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ के अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

विस्तार

मध्य प्रदेश: मिर्जापुर जनपद की चुनार तहसील में आयोजित ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ के अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को त्वरित राहत मिल सके। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में आए मामलों को विभागवार दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया तथा कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया। अधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।