Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: ऑपरेशन सवेरा, 500 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 18/04/2026 04:29:31 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 18/04/2026 04:29:31 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे। ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे। ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 500 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शौकिन पुत्र जमील निवासी ग्राम मुबारकपुर के रूप में हुई है, जिसे शेखपुरा कदीम क्षेत्र से चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।

यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान में पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है, जिसमें उसके नेटवर्क और नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है ताकि पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नरेंद्र भडाना सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ऑपरेशन सवेरा के तहत की गई इस कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि सहारनपुर पुलिस नशा मुक्त समाज की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है।