-
☰
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध से किया गया जागरूक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महानगर थाना जनकपुरी की पुलिस टीम द्वारा महिलाओं एंव बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान एंव स्वावलंबन हेतू देहरादून चौंक थानान्तर्गत जनकपुरी पर मिशन शक्ति अभियान फेज 0,5 जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं एंव बालिकाओं को उनके अधिकारों, साइबर क्राइम, साइबर फ्रॉड व साइबर अपराध से बचाव के तरीकों से सावधान किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर महानगर थाना जनकपुरी की पुलिस टीम द्वारा महिलाओं एंव बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान एंव स्वावलंबन हेतू देहरादून चौंक थानान्तर्गत जनकपुरी पर मिशन शक्ति अभियान फेज 0,5 जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं एंव बालिकाओं को उनके अधिकारों, साइबर क्राइम, साइबर फ्रॉड व साइबर अपराध से बचाव के तरीकों से सावधान किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के दिशानिर्देशन व नगर थानाध्यक्ष महोदय के कुशल नेतृत्व में हेड कांस्टेबल माननीया पुष्पा मैडम व एच जी अंजू मैडम ने शहर के देहरादून चौंक पर नारी सशक्तिकरण एंव मिशन शक्ति अभियान फेज 0,5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं,बालिकाओं व आमजन को अभियान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपातकाल के चलते महिलाएँ और बालिकाएं अपनी समस्याओं को निम्न नम्बरों की सहायता से पुलिस के साथ साझा करें अर्थात निर्भय होकर हेल्पलाइन नम्बरों पर काॅल कर सहयोग प्राप्त करें पुलिस प्रशासन महिला सुरक्षा हेतू तत्पर है। पुष्पा मैडम ने अभियान के दौरान बताया कि महिलाओं/बालिकाओ से छेडछाड या अन्य उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा,जनकपुरी थाना पुलिस टीम द्वारा अभियान के दौरान बालिकाओं/महिलाओं को डिजिटल अरेस्टिंग व सशक्तिकरण एंव सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया एंव उनके अधिकारों,सुरक्षा तथा संरक्षण के विषयों से जागरूक किया गया। साइबर क्राइम, साइबर फ्रॉड की विस्तृत जानकारी देते हुए महिला सुरक्षा हेतू सरकार द्वारा जारी किये गए नम्बरों से भी अवगत कराया गया। सुरक्षात्मक अभियान पुलिस टीम इंचार्ज हेड कांस्टेबल पुष्पा मैडम व अंजु मैडम ने 1090 वूमेन पावर, 1030 साइबर अपराध, 108 एंबुलेंस व 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि की विस्तार पूर्वक जानकारी देकर पंपलेट वितरित किए।
मध्य प्रदेश: चुनार में समाधान दिवस, DM-SP ने सुनीं जनसमस्याएं
मध्य प्रदेश: थार से जानलेवा टक्कर मारने के मामले में आरोपी लवकुश राठौर हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: ऑपरेशन सवेरा, 500 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: मंदिर चोरी का हुआ खुलासा, 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 7 कलश किए बरामद
उत्तर प्रदेश: 150 साल पुराने जैन मंदिर में नए हॉल निर्माण की हुई शुरुआत