-
☰
राजस्थान: डिग्गी लक्खी मेले को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट, अनुमति प्रक्रिया पर पदयात्रा संघ ने उठाए सवाल
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: विश्व प्रसिद्ध डिग्गी श्री कल्याणजी मंदिर में लक्खी मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सावन माह में बड़ी संख्या में पदयात्री और श्रद्धालु डिग्गी पहुंच रहे हैं। सुरक्षा, यातायात, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। जलदाय एवं भूजल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने भी श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए हैं। इधर, श्री कल्याण डिग्गीपुरी लक्खी पदयात्रा संघ ने बाहरी पदयात्राओं की अनुमति और वाहन पास जारी करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। संघ का आरोप है कि 4-5 वाहनों के पास बनवाने के लिए आयोजकों को जयपुर से मालपुरा के कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। संघ ने मालपुरा एसडीएम कार्यालय में शिक्षक दिनेश कुमार विजय को डेपुटेशन पर लगाए जाने पर भी सवाल उठाया है। संघ का कहना है कि शिक्षक का मूल कार्य विद्यालय में है और उसे प्रशासनिक कार्य में लगाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। वहीं, 61वीं लक्खी पदयात्रा 18 अगस्त को जयपुर के ताड़केश्वर महादेव मंदिर से रवाना होगी और 22 अगस्त को डिग्गी पहुंचेगी। संघ ने प्रशासन से अनुमति प्रक्रिया सरल करने और डेपुटेशन व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग की है।