Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: चौका नदी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की हुई मौत, गांव में मचा कोहराम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shrawan , Date: 18/08/2026 02:46:45 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shrawan ,
  • Date:
  • 18/08/2026 02:46:45 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर मजरा बरी में सोमवार को चौका नदी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, नारायणपुर मजरा बरी निवासी सुमेरी भार्गव का 12 वर्षीय पुत्र श्यामलाल सोमवार को अन्य बच्चों के साथ मवेशी चराने गया था। इसी दौरान कुछ मवेशी चौका नदी के पानी में उतर गए। उन्हें नदी से बाहर निकालने के लिए श्यामलाल भी पानी में उतर गया।

बताया जा रहा है कि नदी में तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न होने के कारण श्यामलाल अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देखकर साथ मौजूद अन्य बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। बच्चों ने तुरंत गांव पहुंचकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नदी में किशोर की तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों ने काफी देर तक नदी में खोजबीन की। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।