-
☰
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली का हुआ शुभारंभ, हापुड़ के 899 युवाओं ने दिखाया दमखम
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में सोमवार, 17 अगस्त से अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ हुआ। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ) मेरठ के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित इस भर्ती रैली के पहले चरण में हापुड़ जिले के युवाओं ने हिस्सा लिया। रैली में हापुड़ जिले की गढ़मुक्तेश्वर, धौलाना और हापुड़ तहसील के कुल 899 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया। सुबह से ही भर्ती मैदान में युवाओं में सेना में भर्ती होकर देशसेवा करने का उत्साह नजर आया। अभ्यर्थियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। भर्ती प्रक्रिया एआरओ मेरठ के निदेशक भर्ती कर्नल सत्यजीत बेबले के नेतृत्व में निर्धारित नियमों और मानकों के अनुसार कराई जा रही है। इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा सहित भर्ती के विभिन्न चरण शामिल हैं। पूरी प्रक्रिया भर्ती अधिकारियों की निगरानी में व्यवस्थित तरीके से संचालित की जा रही है। अभ्यर्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए वीरता पुरस्कार से सम्मानित पूर्व सैनिकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। ऑनरेरी नायब सूबेदार सतीश कुमार, सेना मेडल, कोर ऑफ ईएमई और सूबेदार भीमसैन, सेना मेडल, 10 गार्ड्स ने अभ्यर्थियों की दौड़ को फ्लैग ऑफ किया। दोनों पूर्व सैनिकों की मौजूदगी ने भर्ती में शामिल युवाओं में उत्साह और प्रेरणा का संचार किया। ऑनरेरी नायब सूबेदार सतीश कुमार को 26 जनवरी 1999 और सूबेदार भीमसैन को 15 अगस्त 1985 को सेना मेडल से सम्मानित किया गया था। यह अग्निवीर भर्ती रैली एआरओ मेरठ के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के युवाओं के लिए आयोजित की जा रही है। रैली की शुरुआत हापुड़ जिले के अभ्यर्थियों से हुई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आने वाले दिनों में अन्य जिलों के अभ्यर्थी भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे। हापुड़ के युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी ने उनके अनुशासन, समर्पण और देशसेवा के जज्बे को प्रदर्शित किया।
राजस्थान: डिग्गी लक्खी मेले को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट, अनुमति प्रक्रिया पर पदयात्रा संघ ने उठाए सवाल
उत्तर प्रदेश: चौका नदी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की हुई मौत, गांव में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नर के आश्वासन के बाद किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन हुआ स्थगित
झारखंड: बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए युवा समूह ने DPRO को सौंपा 8 सूत्री ज्ञापन