-
☰
राजस्थान: विद्यार्थियों को मिलें सभी सरकारी सुविधाएं, कलेक्टर ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने सोमवार को बानसूर स्थित राजकीय देवनारायण एवं राजकीय अम्बेडकर छात्रावास एवं कोटपूतली के राजकीय अम्बेडकर छात्रावास का निरीक्षण कर छात्रावासों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने सोमवार को बानसूर स्थित राजकीय देवनारायण एवं राजकीय अम्बेडकर छात्रावास एवं कोटपूतली के राजकीय अम्बेडकर छात्रावास का निरीक्षण कर छात्रावासों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, स्वच्छता, अध्ययन कक्ष, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। जिला कलेक्टर ने छात्रावास परिसर का भ्रमण कर रसोईघर, भोजन कक्ष, छात्र कक्ष, शौचालय, स्नानागार एवं परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन निर्धारित मीनू के अनुसार उपलब्ध कराया जाए तथा भोजन की गुणवत्ता की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि छात्रावासों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल, नियमित विद्युत आपूर्ति, साफ-सुथरे एवं सुरक्षित आवासीय कक्ष, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, अध्ययन के लिए शांत एवं अनुकूल वातावरण तथा समय पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। विद्यार्थियों की किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जाए ताकि उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। जिला कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षकों को निर्देशित किया कि छात्रावासों में नियमित साफ-सफाई बनाए रखें, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखें, परिसर में अनुशासन सुनिश्चित करें तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति, स्वास्थ्य एवं दैनिक गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि छात्रावासों में रहने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को राज्य सरकार की ओर से निर्धारित सभी सुविधाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासित दिनचर्या अपनाने तथा उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कार्यालय का किया निरीक्षण : जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने कस्बा स्थित राजकीय अंबेडकर छात्रावास परिसर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय निरीक्षण के दौरान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। जिला कलेक्टर ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर प्रत्येक पात्र को योजनाओं से लाभान्वित करने एवं जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में संधारित विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन कर सभी जानकारी नियमित रूप से अपडेट करने को कहा।इस दौरान जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को छात्रावासों के माध्यम से छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा की जानकारी देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं छात्रावास कार्मिक उपस्थित रहे।
गुजरात: शिनोर पुलिस ने की छापेमारी, अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अमरजीत यादव का सरकार पर हमला, छात्र आंदोलन और संसद की कार्यशैली पर उठाए सवाल
मध्य प्रदेश: नए कलेक्टर ने संभाली कमान, जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस ने वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
बिहार: बथना नदी में डूबने से किशोर की हुई मौत, शव की तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ
झारखंड: एनटीपीसी कोल माइंस परियोजना की ट्रांसपोर्टिंग से बदहाल हुई सड़क, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश