-
☰
राजस्थान: समीक्षा बैठक में सफाई, अतिक्रमण और ट्रैफिक सुधार के दिए निर्देश
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: पावटा उपखंड कार्यालय में गुरुवार को उपखंड अधिकारी (एसडीएम) बृजेश चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, अवैध अतिक्रमण, नालों की सफाई, यातायात प्रबंधन तथा राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में एसडीएम बृजेश चौधरी ने नगरपालिका अधिकारियों को शहर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, नालों की समयबद्ध सफाई कराने तथा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। पावटा कस्बे में पुलिया के दोनों ओर लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ट्रैफिक इंस्पेक्टर कोटपूतली और थाना प्रभारी प्रागपुरा को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) की टीम को हाईवे किनारे स्थित नालों की सफाई कराने, खुले नालों को प्राथमिकता के आधार पर ढकने तथा डिवाइडर पार कर होने वाले आवागमन को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा छोटी पुलिया पर जल निकासी की समस्या का शीघ्र समाधान करने के लिए भी एनएच अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। एसडीएम ने एनएच की सर्विस लेन पर अवैध रूप से खड़े ठेलों और अस्थायी अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि यातायात बाधित करने वाले किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में प्रागपुरा उपनिरीक्षक जयराम चौधरी, नगरपालिका एईएन अनिल जोनवाल, कानूनगो शशीधर यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
गुजरात: शिनोर पुलिस ने की छापेमारी, अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अमरजीत यादव का सरकार पर हमला, छात्र आंदोलन और संसद की कार्यशैली पर उठाए सवाल
मध्य प्रदेश: नए कलेक्टर ने संभाली कमान, जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस ने वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
बिहार: बथना नदी में डूबने से किशोर की हुई मौत, शव की तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ
झारखंड: एनटीपीसी कोल माइंस परियोजना की ट्रांसपोर्टिंग से बदहाल हुई सड़क, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश